Hero Splendor New Model : हीरो स्प्लेंडर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है और लोग इसे इसके माइलेज, कम मेंटेनेंस और लंबी लाइफ के लिए पसंद करते हैं। ऐसे में अब कंपनी अपनी इस पॉपुलर बाइक को नए अपडेटेड मॉडल में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। New Hero Splendor में डिजाइन से लेकर फीचर्स और माइलेज तक बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके नए मॉडल में क्या-क्या खास मिलेगा।
New Stylish Look
सबसे पहले बात करते हैं इसके डिजाइन की। नई Hero Splendor को कंपनी एक फ्रेश और मॉडर्न लुक में पेश कर सकती है। इसमें नया हेडलैंप डिजाइन, LED DRL, नया टैंक ग्राफिक्स, अपडेटेड सीट डिजाइन और नए कलर ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
साथ ही बाइक का बॉडी स्ट्रक्चर पहले जैसा ही स्लीक और लाइटवेट रहेगा, जिससे यह दैनिक उपयोग के लिए और भी ज्यादा परफेक्ट बन जाएगी।
Hero Splendor New Features
फीचर्स की बात की जाए तो नई स्प्लेंडर में अब पहले से ज्यादा मॉडर्न फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें डिजिटल-एनालॉग स्पीडोमीटर, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड इंजिन कट-ऑफ, i3S स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी और बेहतर सस्पेंशन सेटअप मिलने की उम्मीद है।
इस बार बाइक की राइडिंग क्वालिटी को और भी स्मूद बनाने के लिए कंपनी ने कुछ मैकेनिकल अपडेट भी दिए हैं।
Hero Splendor Engine & Mileage
नई Hero Splendor में 100cc का वही भरोसेमंद इंजन मिलेगा लेकिन इसे और भी बेहतर ट्यून किया जा सकता है। इंजन पहले से ज्यादा फ्यूल-इफिशिएंट होगा और माइलेज करीब 75 से 85 kmpl तक पहुंच सकता है।
हीरो अपनी बाइक को खासकर माइलेज के लिए जाना जाता है, इसलिए नया मॉडल इस मामले में और भी मजबूत होने वाला है।
Hero Splendor Price & Launch
हीरो स्प्लेंडर के नए मॉडल की कीमत भारत में करीब 75,000 रुपये से 85,000 रुपये के बीच शुरू हो सकती है।
लॉन्च डेट की बात करें तो इस बाइक के 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।